हमारी कहानी

परंपरा और पोषण का संगम

अन्नपूर्णा बेकरी यूनिट सिर्फ एक व्यापार नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक उत्थान का एक माध्यम है।

यह परियोजना ग्रामीण महिलाओं (गंगनाली CLF) को 5 वर्षों की अवधि में कृषि क्षेत्र में उद्यमी बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण गरीब महिलाओं को उत्पादन, संग्रहण, ग्रेडिंग, पैकेजिंग और गुणवत्ता आधारित मंडुवा उत्पादों एवं उनके उपउत्पादों के विपणन में स्व-रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

इसके लिए उन्हें ग्रेडिंग, पैकेजिंग, गुणवत्ता नियंत्रण, मूल्य संवर्धन, तकनीकी सहायता, क्षमता निर्माण तथा टिकाऊ एवं सुनिश्चित विपणन संपर्क हेतु आवश्यक सहयोग संरचना प्रदान की जाएगी।

उत्तराखंड सरकार के सहयोग से गंगनाली CLF बामोथ द्वारा उत्पादित वस्तुओं का वितरण चमोली जनपद के आंगनवाड़ी केंद्रों में किया जाएगा, जिससे स्थानीय पोषण और आजीविका दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

परियोजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को मंडुवा एवं संबंधित उत्पादों के उत्पादन, मूल्य संवर्धन और विपणन पर व्यापक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम वर्ष में MPRY द्वारा स्टार्ट-अप सहायता जैसे कच्चा माल और स्टाफ मानदेय प्रदान किया जाएगा।

0+
महिलाएं कार्यरत
0+
उत्पाद प्रतिदिन
0%
निरंतर वृद्धि
चमोली उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित अन्नपूर्णा बेकरी यूनिट

ताकत (Strengths)

• मंडुवा और गेहूं स्थानीय रूप से उपलब्ध हैं।
• मानव संसाधन की आसान उपलब्धता।
• पूरे समुदाय की सक्रिय भागीदारी।
• क्षेत्र में विशिष्ट खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना।

कमजोरियाँ (Weaknesses)

• मूल्य संवर्धन में अनुभव की कमी।
• कुछ सदस्यों में रुचि की कमी।
• गाँव की राजनीति और समय की कमी।
• स्थानीय बाजार में मडुआ उत्पादों की कम लोकप्रियता।

अवसर (Opportunities)

• MPRY परियोजना के अंतर्गत मार्गदर्शन सहायता।
• गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता।
• सामाजिक जागरूकता और प्रशिक्षण में वृद्धि।
• अन्य पहाड़ी क्षेत्रों के लिए एक सफल मॉडल बनना।

खतरे (Threats)

• सरकारी विपणन सहायता में कमी का जोखिम।
• पुरुषों का वर्चस्व और समूह के भीतर विवाद।
• जिम्मेदारी और रुचि की कमी।
• स्थानीय बाजार की सीमित उपलब्धता।
प्रमुख संसाधन

आधुनिक बेकरी हेतु आवश्यक संसाधन

ओवन मशीन
मिक्सर मशीन
बिस्कुट कटिंग मशीन
प्रूफर
ब्रेड स्लाइसर
ट्रे और बेकिंग उपकरण
पैकेजिंग सामग्री
प्रशिक्षण और कार्यशील पूंजी